ज़िंदगी एक सर्कस, ये खेल तमाशे करती है - Hindi Shayari Web

Looking for sad Shayari to express your emotions or feelings? We provide you the best huge collection of new sad Shayari in Hindi.

ज़िंदगी एक सर्कस, ये खेल तमाशे करती है। 

कभी निर्भय हो जाये, कभी ये बहुत डरती है।।

ज़िंदगी एक सर्कस………………….


सिर्फ मेरा नहीं ये सारे ज़माने का हाल है। 

जीये तो कैसे हर किसी का ये सवाल है। 

ये ख्यालो की दीवानी नदी सी बहती है। 

ज़िंदगी एक सर्कस………………….


अपनी मर्ज़ी से चले कोई रुख ना बदल पाया। 

कभी रुलाया बहुत कभी ज़िंदगी ने हंसाया। 

कभी सहने को मजबूर करे कभी खुद सहती है। 

ज़िंदगी एक सर्कस………………….


ज़िंदगी के संग चले तो मंजिल मिल जाती है। 

जो थी कभी दूर बहुत वो पास नजर आती है। 

बहुत मज़ा जब मंजिल पा के ये सम्भलती है। 

ज़िंदगी एक सर्कस………………….


Comments

Popular posts from this blog

शुभ रात्रि Good Night Shayari in images

सूरज की पहली किरण दिन आपका रोशन कर दे - Good Morning